2025 में IPL से पैसे कैसे कमाएं – Best Fantasy Apps सहित 7+ टॉप तरीके

Rate this post

IPL क्या है?

IPL का पूरा नाम इंडियन प्रीमियर लीग है, जिसे भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा संचालित किया जाता है। इस लीग में हर मैच 20-20 ओवरों का होता है। यह लीग एक महीने से लेकर दो महीने तक चलती है। इसमें अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी और विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होते हैं। प्रतियोगिता में जो टीम विजेता होती है, उसे अनेक प्रकार के इनाम दिए जाते हैं। IPL का टाइटल प्रायोजक भारतीय टाटा समूह है, जो 2028 तक रहेगा।

IPL से पैसे कमाने के तरीके

IPL से पैसे कमाने के लिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी और समझ होना जरूरी है। इसके बाद IPL के दौरान Fantasy App में टीम बनाकर, IPL की जानकारी संबंधित यूट्यूब चैनल बनाकर व आईपीएल से जुड़े न्यूज़ ब्लॉग बनाकर IPL से पैसे कमाए जा सकतें हैं। चलिए इन सभी तरीकों को और अच्छे विस्तार से समझते हैं –

1. Fantasy App

आज के समय में एक से एक Fantasy App आ गए हैं जिनमें कई तरह के Sports से कमाई करने का अवसर मिलता है और जिनका उपयोग करके आप IPL और Cricket से पैसे कमा सकते हैं। इनमें से एक है Dream11 Fantasy App, जिस पर आप किसी भी Sports के लिए अपनी टीम बना सकते हैं। और जब IPL होता है, तो आपको IPL के लिए भी Dream11 पर अपनी टीम बनाने का मौका मिलता है।

इसमें आप Dream11 पर अपनी टीम बनाकर और उसमें अच्छे रैंक लाकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ Steps का पालन करना होता है –

  • सबसे पहले, अपने मोबाइल में Dream11 ऐप डाउनलोड करें।
  • अब, अपना मोबाइल नंबर देकर अकाउंट बनाएं।
  • अकाउंट बनाने के बाद, आपको IPL के होने वाले सभी मैचों की सूची दिखेगी। जिस मैच में आप अपनी टीम बनाना चाहते हैं, उसे चुनें।
  • फिर, आपको उन सभी खिलाड़ियों की सूची दिखेगी, जो उस IPL मैच में खेल रहे होंगे। उनमें से जो भी खिलाड़ी आप अपनी टीम में रखना चाहते हैं, उन्हें चुनें।
  • अब, अपने टीम के लिए कैप्टन और वाइस-कैप्टन चुनें और इस तरह से Dream11 पर आपकी टीम बन जाएगी।
  • फिर, उस IPL मैच में आपके चुने हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अनुसार Dream11 ऐप पर आपकी रैंक बनेगी और उसी रैंक के अनुसार आपको प्राइज मिलेगा जिससे आपकी कमाई होगी।
READ Also  INDmoney App Se Paise Kaise Kamaye – Jaane Puri Jankari

इसी तरह, और भी कुछ फैंटेसी ऐप हैं जिन पर IPL के दौरान Team बनाने का मौका मिलता है जैसे – My11Circle App, Ballebazi App, Paytm First Game, 11 Wickets App।

2. YouTube चैनल

यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसमें लोग दिन के दो से तीन घंटे व्यतीत करते हैं और सभी को पता है कि YouTube पर हर प्रकार के कंटेंट मिलता है। वैसे ही, आप IPL के Season में इससे Related कंटेंट शेयर करने के लिए एक YouTube चैनल बना सकते हैं।

आप अपने उस चैनल के माध्यम से अनेक प्रकार की जानकारियां शेयर कर सकते हैं, जिनमें से प्रमुख निम्न हैं:

  • IPL के मैचों का स्कोर, हाइलाइट्स और विश्लेषण।
  • IPL के टीमों, खिलाड़ियों और कोचों के बारे में रोचक तथ्य और जीवनी।
  • IPL के इतिहास, रिकॉर्ड्स और यादगार पलों की कहानियां।
  • IPL के साथ जुड़े विज्ञापन, मीम, गाने और अन्य मनोरंजक सामग्री।

इस प्रकार के अनगिनत कंटेंट आपको मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपने चैनल के माध्यम से शेयर कर सकते हैं। और जब आपके चैनल पर अच्छे खासे Views आने लगेंगे, तो आप मोनेटाइज करके YouTube से भी कमाई कर सकते हैं।

3. Website बनाएं

आप IPL से संबंधित एक वेबसाइट बना सकते हैं और IPL पर जो भी गतिविधियां होती हैं, उनकी जानकारी को उस वेबसाइट पर शेयर कर सकते हैं। ऐसी जानकारी को IPL के दौरान लोग पढ़ना पसंद करते हैं, इसलिए आप भी अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऐसी जानकारी को शेयर कर सकते हैं और कुछ कमाई कर सकते हैं। जैसे – Match Day Report, Captain Details, Match Pitch Report, Live Cricket Score।

4. App बनाएं

अगर आप एक क्रिकेट प्रेमी हैं, तो मोबाइल में क्रिकेट की Live Score, Live Streaming देखने के लिए अलग-अलग मोबाइल ऐप्स का उपयोग करते होंगे। इसी प्रकार, आप IPL के Live Score और खिलाड़ियों के बारे में जानकारी शेयर करने के लिए App बना सकते हैं।

जब आपके App को ज्यादा लोग डाउनलोड कर लेंगे, तो आप App पर Ad Manager या Google Adsense से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। अगर आपको App बनाने का Knowledge नहीं है, तो आप App Developer से Contact करके अपने लिए एक IPL के बारे में जानकारी देने वाला App बनवा सकते हैं, जिसके लिए आपको उन्हें कुछ Pay करना होगा।

READ Also  Namo Drone Didi Yojana 2024: महिलाएं भी कमा सकती हैं अब हर महीने ₹15000, ऐसे करना होगा आवेदन

5. Telegram Channel

यह भी एक बेहद ही लोकप्रिय मोबाइल ऐप है, जिसमें फोटो और वीडियो शेयर किए जा सकते हैं। इसमें आप IPL की जानकारी शेयर करने के लिए एक टेलीग्राम चैनल बना सकते हैं और जो भी यूजर IPL न्यूज़ में रुचि रखने वाले होंगे, वे आपके चैनल में Join कर लेंगे।

जब चैनल में Members बढ़ जाएंगे, तो आप स्पॉन्सरशिप और प्रमोशन करके पैसे कमा सकते हैं। आप अपने उस चैनल में लाइव स्कोर, पिच रिपोर्ट, प्लेयर ऑफ द मैच, मैच किसने जीता जैसे सभी प्रकार की जानकारी दे सकते हैं।

6. Facebook App

आज के समय में अधिकांश मोबाइल यूजर, Facebook Platform का उपयोग करते हैं जिसमें मनोरंजन से लेकर शैक्षिक संबंधित सभी प्रकार के Content मिलते हैं। इसमें IPL से संबंधित जानकारी Share करने वाले भी कई Creater काम करते हैं और महीने का अच्छा पैसा भी कमाते हैं।

आप भी IPL से संबंधित कंटेंट बनाकर Facebook पर शेयर कर सकते हैं। इसके लिए आपको Facebook पर एक Page बनाना होगा और उस Page पर रोज कंटेंट Share करने होंगे। जब Facebook Monetization Criteria पूरा हो जाएगा, तो आप अपने पेज को Monetize करके Earning करना शुरू कर सकते हैं।

7. Instagram App

यह ऐप भी एक बेहतरीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसमें आप IPL से Related Reels Videos बनाकर अपलोड कर सकते हैं। इस ऐप की एक खासियत यह है कि इसके यूजर बहुत ही ज्यादा हैं, जिससे आपके Grow होने का चांस काफी ज्यादा हो जाता है।

Instagram Reels क्या होता है और इससे पैसे कैसे कमातें हैं, इसकी पूरी जानकारी के लिए यह Instagram Reels बनाकर व देखकर पैसे कैसे कमाएं पढ़ें।

आईपीएल टीमों की कमाई के मुख्य सोर्स

1. ब्रांड स्पॉन्सरशिप

टीम की जर्सी पर कई कंपनियों के लोगो (Logo) होते हैं, जो स्पॉन्सरशिप से आते हैं। इससे टीमों को अच्छा खासा पैसा मिलता है।

2. मीडिया राइट्स

आईपीएल के मैच लाइव चैनल्स और ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाते हैं। इससे होने वाले मीडिया रेवेन्यू का हिस्सा BCCI, सभी टीमों में बांटता है।

3. टिकट सेल्स

हर मैच के लिए टिकट्स बिकते हैं, खासकर घरेलू मैचों से टीमों को और ज्यादा फायदा होता है।

4. मर्चेंडाइजिंग

फैंस टीम की जर्सी, टोपी, बैग जैसी चीजें खरीदते हैं, जिससे भी टीमों को अच्छी कमाई होती है।

5. विज्ञापन और प्रमोशन

खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोट करते हैं, जिससे टीम को फायदा होता है। बड़े स्टार खिलाड़ी और ज्यादा बड़े ब्रांड्स को प्रमोट कर सकते हैं।

READ Also  Unlock the Secrets of Digital Marketing: Boost Your Business Today!

6. लीग (IPL) से रेवेन्यू शेयर

BCCI आईपीएल से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा सभी टीमों में बांटता है, जिसमें मीडिया राइट्स और टिकट बिक्री से होने वाली कमाई भी शामिल होता है।

IPL में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम कुल कमाई (करोड़ रुपये में)

  • रोहित शर्मा 178.6 करोड़
  • महेंद्र सिंह धोनी 176.8 करोड़
  • विराट कोहली 173.2 करोड़
  • एबी डिविलियर्स 102.5 करोड़
  • सुरेश रैना 110.7 करोड़
  • सुनील नरेन 107.4 करोड़
  • रवींद्र जडेजा 109 करोड़
  • डेविड वॉर्नर 83.5 करोड़
  • शिखर धवन 91.8 करोड़
  • हार्दिक पांड्या 74.4 करोड़

इस टेबल में खिलाड़ियों की IPL के माध्यम से अब तक की अनुमानित कुल कमाई (यह आर्टिकल लिखे जाने तक) दी गई है। (यह आंकड़े इस मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।)

आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी अमाउंट

खिलाड़ियों की सैलरी उनके प्रदर्शन, अनुभव और ब्रांड वैल्यू पर निर्भर करती है। साल 2024 में मिचेल स्टार्क, कोलकाता नाइट राइडर्स से 24.75 करोड़ में खरीदे गए थे, जो उन्हें सबसे महंगा खिलाड़ी बनाता है। तो वहीं, नए खिलाड़ियों को शुरुआती तौर पर ₹20 लाख तक भी मिलते हैं।

IPL 2025 के लिए Retained प्लेयर्स और उनकी सैलरी

सभी आईपीएल टीमों द्वारा 2025 IPL के लिए अपने सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को एक अच्छे सैलरी अमाउंट के साथ फिर से Retain कर लिया गया है।

टीम खिलाड़ी सैलरी

  • Mumbai Indians Jasprit Bumrah Rs 18 crore
  • Suryakumar Yadav Rs 16.35 crore
  • Hardik Pandya Rs 16.35 crore
  • Rohit Sharma Rs 16.30 crore
  • Tilak Varma Rs 8 crore
  • Chennai Super Kings Ruturaj Gaikwad Rs 18 crore
  • Matheesha Pathirana Rs 13 crore
  • Shivam Dube Rs 12 crore
  • Ravindra Jadeja Rs 18 crore
  • MS Dhoni Rs 4 crore
  • Royal Challengers Bangalore Virat Kohli Rs 21 crore
  • Rajat Patidar Rs 11 crore
  • Yash Dayal Rs 5 crore
  • Gujarat Titans Rashid Khan Rs 18 crore
  • Shubman Gill Rs 16.5 crore
  • B Sai Sudharsan Rs 8.5 crore
  • Rahul Tewatia Rs 4 crore
  • M Shahrukh Khan Rs 4 crore
  • Kolkata Knight Riders Rinku Singh Rs 13 crore
  • Varun Chakaravarthy Rs 12 crore
  • Sunil Narine Rs 12 crore
  • Andre Russell Rs 12 crore
  • Harshit Rana Rs 4 crore
  • Ramandeep Singh Rs 4 crore
  • Lucknow Super Giants Nicholas Pooran Rs 21 crore
  • Ravi Bishnoi Rs 11 crore
  • Mayank Yadav Rs 11 crore
  • Mohsin Khan Rs 4 crore
  • Ayush Badoni Rs 4 crore
  • Rajasthan Royals Sanju Samson Rs 18 crore
  • Yashasvi Jaiswal Rs 18 crore
  • Riyan Parag Rs 14 crore
  • Dhruv Jurel Rs 14 crore
  • Shimron Hetmyer Rs 11 crore
  • Sandeep Sharma Rs 4 crore
  • Sunrisers Hyderabad Pat Cummins Rs 18 crore
  • Abhishek Sharma Rs 14 crore
  • Nitiesh Reddy Rs 6 crore
  • Heinrich Klaasen Rs 23 crore
  • Travis Head Rs 14 crore
  • Delhi Capitals Axar Patel Rs 16.5 crore
  • Kuldeep Yadav Rs 13.25 crore
  • Tristan Stubbs Rs 10 crore
  • Abhishek Porel Rs 4 crore
  • Punjab Kings Shashank Singh Rs 5.5 crore
  • Prabhsimran Singh Rs 4 crore

FAQ – IPL से कमाई से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब

Q1. IPL का आयोजन कौन करता है?

Ans. IPL का आयोजन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) द्वारा किया जाता है।

Q2. IPL की सबसे धनी टीम कौन सी है?

Ans. IPL की सबसे धनी टीम मुंबई इंडियंस है।

Q3. IPL 2024 में सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?

Ans. IPL 2024 में सबसे महंगा खिलाड़ी मिचेल स्टार्क थे जो 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

Q4. IPL 2024 का विजेता पुरस्कार कितना है?

Ans. IPL 2024 का विजेता पुरस्कार 20 करोड़ रुपये था।

Leave a Comment