MPTET 2024 Notification Out
MPTET का पूरा नाम Madhya Pradesh Teacher Eligibility Test है। यह परीक्षा मध्य प्रदेश राज्य में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। MPTET परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) या मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा शिक्षक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा कहलाती है। जो भी छात्र शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह परीक्षा पास करना आवश्यक है। इस साल MPTET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2024 है। सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरी कर लें।
MPTET 2024 Highlights
- आवेदन करने की तिथि: 1 अक्टूबर 2024
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2024
- आवेदन फार्म में बदलाव करने की तिथि: 20 अक्टूबर 2024
- परीक्षा की तिथि: 10 नवंबर 2024
- एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले उपलब्ध होगा
MPTET 2024 Application Fees
विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क:
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
UR/अन्य राज्य | 560/- रुपये |
सभी आरक्षित श्रेणी | 310/- रुपये |
MPTET 2024 Exam Date
MPTET 2024 की परीक्षा 10 नवंबर 2024 को होने की संभावना है। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:00 से 11:30 बजे तक होगा जिसमें परीक्षार्थियों को सुबह 7:00 से 8:00 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक होगा, जिसमें रिपोर्टिंग का समय 12:30 से 1:30 बजे होगा।
MP TET 2024 Eligibility Criteria
- आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक ने 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों।
- बीएड की डिग्री या बीटीसी का डिप्लोमा होना चाहिए।
MP TET 2024 Required Documents
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
MPTET 2024 Registration Process
MPTET 2024 आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएँ:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- Online Form पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार प्रोफाइलिंग को सेलेक्ट करें।
- प्रोफाइल पंजीकरण फार्म पर क्लिक करें।
- यदि पहले से रजिस्ट्रेशन है, तो वैकल्पिक प्रक्रिया का चयन करें।
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- कैप्चा कोड भरकर OTP प्राप्त करें।
- OTP को सत्यापित करें।
- प्राप्त पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करें।
- ई केवाईसी पूरा करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लें।