Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024 : झारखंड राज्य की महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रूपये, जल्दी भरे आवेदन फॉर्म

Rate this post

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024

झारखंड राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं का सर्वांगीण विकास है। ऐसी ही एक नई योजना की शुरुवात की गई है, जिसका नाम मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना है। इस योजना को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस योजना के तहत 21 से 50 वर्षीय महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्रदान करने की योजना तैयार की गई है।

योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को बुनियादी जरूरतो के लिए धन की आपूर्ति करवाना है। जो महिला योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा। वही आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत कार्यालय से भी आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना क्या है?

गरीब परिवार की महिलाओं को अपने दैनिक जीवन की छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए भी कई संघर्षों से गुजरना पड़ता है। इसे देखते हुए झारखंड राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक नई योजना को शुरू किया है। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना है। यह योजना सरकार की सफल योजनाओं में से एक बन सकती है। योजना के तहत सरकार महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी, जिसका मतलब है कि सालाना महिलाएं ₹12000 की आर्थिक सहायता प्राप्त करेंगी।

READ Also  Pacs Voter List Download 2024: बिहार पैक्स फाइनल वोटर लिस्ट यहाँ से करें डाउनलोड

योजना के लाभ

  • झारखंड राज्य सरकार की यह नई योजना महिलाओं के उत्थान की उम्मीद करती है।
  • योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्रदान किए जाएंगे।
  • यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में हस्तांतरित होगी।
  • इस योजना के तहत लगभग 40 से 45 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • योजना का यह लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाली महिलाओं को दिया जाएगा।

पात्रता मानदंड

झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा, जो राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कुछ विशिष्ट पात्रता-मानदंडों को पूरा करेंगी। निम्नलिखित योग्यताएं जिन महिलाओं के पास होंगी, सरकार उन्ही महिलाओं का आवेदन स्वीकृत करेगी:

  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ राज्य की मूल निवासी महिलाओं को दिया जाएगा।
  • महिलाओं की उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इच्छुक महिलाओं को 3 अगस्त से 10 अगस्त के बीच पंचायत स्तर में लगने वाले शिविरों में जाकर आवेदन करना होगा।
  • राज्य की जिन महिलाओं के पास हरा, पीला, गुलाबी या नारंगी राशन कार्ड है, वही महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।

जरूरी दस्तावेज

झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने हेतु महिलाओं को अपनी योग्यता का सत्यापन करने हेतु कुछ जरूरी दस्तावेजों को प्रस्तुत करना होगा। ये दस्तावेज हैं:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

आवेदन की प्रक्रिया

जो इच्छुक महिलाएं मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें ऑफलाइन मोड पर आवेदन पत्र जमा करना होगा। झारखंड सरकार द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करवाने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

READ Also  Beti Bachao Beti Padhao Yojana 2024: अपनी बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सबसे बेहतरीन योजना मे यहां से करें आवेदन!

आवेदन करने के चरण

  1. सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ पर जाना है।
  2. यहां पर आपको योजना के “आवेदन पत्र” का लिंक प्राप्त होगा, उस पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने पर आवेदन पत्र खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड करें।
  4. आवेदन पत्र का प्रिंट निकालें और आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपियां संलग्न करें।
  5. इस आवेदन फार्म को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर में जमा करें।
  6. आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी की समीक्षा की जाएगी।

उम्मीद है कि आप सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के अंतर्गत युवतियों को मिलने वाली सहायता निश्चित रूप से उनके जीवन को बेहतर बनाएगी। सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएं।

नोट:

इच्छुक महिलाएं जो मुुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का फॉर्म भरना चाहती हैं, वह आवेदन फार्म को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से भी प्राप्त कर सकती हैं।

Leave a Comment